शनिवार के उपाय, फिटकरी का 1 टुकड़ा तरक्की के खोलेगा रास्ते, शनि और बुधदेव हो जाएंगे मेहरबान

0

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। वहीं, फिटकरी का संबंध ज्योतिषशास्त्र में शनि और बुध ग्रह से संबंधित माना गया है। साथ ही फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा व शक्तियों को अपने अंदर सोखने की क्षमता रखती है। ऐसे में जो जातक शनि और बुध की प्रतिकूल दशा का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते कार्यों में बाधाएं आ रही हों या घर में नकारात्मकता की आशंका हो तो इसके लिए शनिवार को फिटकरी के सरल उपाय कर सकते हैं। इनसे जीवन में तरक्की के संयोग बनते हैं, परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है और जीवन में बुध-शनि की अनुकूलता बनी रहती है। आइए पं. राकेश झा से विस्तार से जानें शनिवार को फिटकरी के उपाय।अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा होने की आशंका है तो इसके लिए शनिवार को फिटकरी का उपाय कर सकते हैं। क्योंकि फिटकरी में नकारात्मक ऊर्जा और शक्तियों को सोखने की क्षमता होती है। इसके लिए शनिवार के दिन जल में समुद्री नमक और फिटकरी मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इसके बाद, उस पानी को घर से बाहर लेजाकर फेंक दें। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।ज्योतिषशास्त्र में फिटकरी को शनि और बुध से संबंधित वस्तुओं में से एक माना जाता है। ऐसे में अगर आप शनि और बुध के प्रतिकूल प्रभावों का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन फिटकरी के जल से कुल्ला अथवा मंजन कर सकते हैं। मान्यता है कि इस उपाय को नियमित करने से जीवन में शनि और बुध ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है। हालांकि, अगर आपको फिटकरी से किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी हो तो इस उपाय को न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here