शराब के बड़े ऑर्डर, मुक्का चलाना और भारी बवाल! बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के साथ विवादित नाइट क्लब में क्या हुआ था?

0

लंदन: लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शानदार जीत के बाद इंग्लिश खेमे में जश्न का माहौल था लेकिन यह जश्न जल्द ही एक बड़े विवाद में बदल गया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन से जुड़े नाइटक्लब विवाद में अब कई चौंकाने वाले नए खुलासे हुए हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस घटना से पहले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की गतिविधियों की पूरी तस्वीर साफ होने लगी है। हालांकि, इस पूरे मामले पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और खुद बेन स्टोक्स ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

नाइट क्लब में उस रात क्या हुआ था

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम रविवार शाम को शुरू हुआ जब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्थित व्हाइट हॉर्स पब में इकट्ठा हुए थे। इस जश्न में क्रिकेटरों के अलावा इंग्लैंड के कई अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी भी शामिल थे। पब में पार्टी करने के बाद खिलाड़ियों का यह ग्रुप आगे बढ़ा और उनमें से कुछ सदस्य रेक्स रूम्स नाम के नाइटक्लब पहुंचे, जिसे चेल्सी का बेहद चर्चित नाइटक्लब माना जाता है और यह देर रात 3:30 बजे तक खुला रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here