सभी 9 टीमों को श्रेयस अय्यर की खुली चुनौती, कहा- इस साल जीत कर रहेंगे IPL की ट्रॉफी

0

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान नियुक्त किए गए थे। इसके बाद से पंजाब किंग्स पूरी तरह बदली हुई नजर आती है। पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली पंजाब आईपीएल 2026 में भी प्रचंड फॉर्म में चल रही है और अब तक अपराजेय है। श्रेयस अय्यर ने कहा है कि पंजाब किंग्स का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है। जियोस्टार के एक शो पर बात करते हुए अय्यर ने एक बड़ा बयान दिया है।

कैसे मिला सरपंच नाम?

सरपंच उपनाम मिलने की कहानी पर उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बहुत पसंद है। पंजाब किंग्स के साथ अपने सफर की शुरुआत में मुझे नहीं पता था कि ‘सरपंच’ टैग कैसे आया और इसका क्या मतलब है। लेकिन बाद में जब मैंने अपने कुछ साथी खिलाड़ियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि इसका मतलब परिवार ग्रुप या जिले का मुखिया होता है। इससे मुझे स्पष्टता मिली और वहीं से मेरा सफर शुरू हुआ।’ इस बार टारगेट सिर्फ ट्रॉफी उठाना है

आईपीएल 2026 में अपने लक्ष्य पर अय्यर ने कहा, ‘हमारा मिशन ट्रॉफी उठाना है। मुझे हमेशा लगता है कि आप जितना ज्यादा वर्तमान में रहेंगे उतना ही आप उस पल अपने हाथ में जो है उस पर नियंत्रण रख पाएंगे और आपको बस पूरी रफ्तार से आगे बढ़ना है। आपको बहुत आगे के बारे में सोचने या पीछे जाने की जरूरत नहीं है। मैं यही बात अपने साथी खिलाड़ियों से भी दोहराता हूं कि जब हम मैदान पर होते हैं तो हम अपने लिए खेल रहे होते हैं विपक्षी के खिलाफ नहीं। हम बस हर दिन सुधार करना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here