सागर के बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत, कलेक्टर-एसपी समेत बड़े अधिकारी मौके पर

0

Sagar Liquor Deaths:मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के बराज गांव में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह सनसनीखेज घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है। सूचना मिलते ही सागर एसपी अनुराग सुजानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।सागर: जिले की बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृतक बंडा क्षेत्र के बराज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई। मौके पर सागर एसपी अनुराग सुजानिया समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अधीनस्थ अमला पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौतों की वास्तविक वजह और शराब के स्रोत को लेकर जांच की जा रही है।आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

इस दर्दनाक हादसे के सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में शहर के एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार ने ‘बांबे व्हिस्की’ के नाम से बाजार में धड़ल्ले से बिक रही नकली शराब की शिकायत आबकारी कार्यालय में दर्ज कराई थी। हालांकि, आरोप है कि इस बेहद गंभीर शिकायत पर विभाग की तरफ से कोई भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।चार दिन पहले ही ठेकेदारों ने दी थी चेतावनी

बताया जा रहा है कि इस बड़े हादसे से महज चार दिन पहले ही आबकारी विभाग की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान लाइसेंसी ठेकेदारों ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार और नकली शराब की बिक्री को लेकर विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिसका नतीजा आज नौ मासूम लोगों की जान जाने के रूप में सामने आया है।जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतकों ने शराब कहां से खरीदी थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।
मृतकों के नाम

1. गोलू उर्फ चमन लोधी पिता साहब सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गूगरा खुर्द (इसे कैंसर की शिकायत भी थी )

2. ⁠दिग्विजय पिता देवेंद्र लोधी उम्र 28 ग्राम नौराज

3. ⁠करतार सिंह पिता जोधन लोधी उम्र 30 ग्राम नौराज

4. उजयार सिंह पिता विजय सिंह लोधी उम्र 56 निवासी ग्राम गुगरा खुर्द

5. ⁠रोशन लोधी पिता जगन्नाथ उम्र 30 निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका

6. राजेंद्र पिता मूरत लोधी उम्र 32 ग्राम नौराज गूगरा

7. ⁠⁠हरनाम पिता घनश्याम राय उम्र 42 ग्राम चौका

8. ⁠⁠उत्तम नत्थू नायक उम्र 42 ग्राम ग्राम दलपतपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here