सोना छोड़कर चांदी खरीद रहे हैं चीन के लोग, रेकॉर्ड पर पहुंच गया आयात

0

नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल काफी तेजी आई थी। इसके बावजूद चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन में चांदी की डिमांड में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है। देश में मार्च में चांदी का आयात पिछले महीने के मुकाबले 78 फीसदी बढ़कर 836 टन पहुंच गया। यह मार्च महीने के पिछले 10 साल के एवरेज से 173 फीसदी अधिक है। इस साल चीन में चांदी का आयात 1,626 टन के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आखिर चीन में क्यों बढ़ रही है चांदी की डिमांड?

चांदी की डिमांड में तेजी की सबसे बड़ी वजह रिटेल इनवेस्टर्स यानी आम लोग हैं। सोना महंगा होने के कारण चीन के लोग सस्ते विकल्प के रूप में चांदी खरीद रहे हैं। साथ ही सोलर मैन्युफैक्चरर्स ने भी एक्सपोर्ट टैक्स छूट को खत्म होने से पहले मार्च में जमकर चांदी का आयात किया। यह छूट 1 अप्रैल को खत्म हो चुकी है। चांदी की कुल सालाना सप्लाई का करीब 20 फीसदी सोलर इंडस्ट्री को जाता है।

चांदी की शॉर्टेज

इस बीच सिल्वर मार्केट लगातार छठे साल डेफिसिट की तरफ बढ़ रहा है। 2026 में ग्लोबल सिल्वर डेफिसिट पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़कर 46 मिलियन औंस पहुंचने का अनुमान है। 2021 से अब तक चीन का ग्लोबल स्टॉक 762 मिलियन औंस कम हो चुका है। इससे फिजिकल सिल्वर मार्केट में शॉर्टेज का खतरा है। इंडस्ट्रियल सिल्वर फैब्रिकेशन में इस साल 3 फीसदी गिरावट की आशंका है। अमेरिका में कॉइन और बार की डिमांड बढ़ी है लेकिन सप्लाई में 2 फीसदी गिरावट का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here