12वीं के छात्र ने स्मार्टफोन से बनाई करोड़ों की कंपनी, गांव के लड़कों को दी ₹50000 की नौकरी, क्या है बिजनेस?

0

नई दिल्ली: राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले 22 वर्षीय जसपाल सिंह सिंधल आज भारत की नई क्रिएटर इकोनॉमी का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। उनकी सफलता की कहानी बताती है कि अगर आपके पास सही सोच और मेहनत करने का जज्बा हो, तो एक साधारण स्मार्टफोन भी करोड़ों के बिजनेस की शुरुआत बन सकता है।

कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा देश लॉकडाउन में था, तब जसपाल 12वीं कक्षा के छात्र थे। उनके पास कोई महंगा कैमरा या लैपटॉप नहीं था। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार उन्होंने अपने साधारण स्मार्टफोन से मोटिवेशनल स्पीच, TED Talks और बड़े लोगों के भाषणों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू किया।एक दिन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के भाषण की एक क्लिप वायरल हो गई। इस वीडियो को 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। यहीं से जसपाल को समझ आया कि क्लिपिंग सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन सकता है।YouTube Shorts ने बदली किस्मत

जब भारत में यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) लोकप्रिय हुआ, तो जसपाल का चैनल Learn with Jaspal तेजी से बढ़ने लगा। साल 2021 में उनके केवल 30 हजार सब्सक्राइबर थे। अक्टूबर 2022 तक यह संख्या 10 लाख (1 मिलियन) पहुंच गई और अगले ही महीने 20 लाख से भी ज्यादा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here