2017-18 के मुकाबले 2025 में बीमार पड़ने वालों का आंकड़ा लगभग दोगुना हुआ, ताजा सर्वे में कई चौंकाने वाले खुलासे

0

नई दिल्ली: भारत की लगभग आधी आबादी ने दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियों का दावा किया है। इनमें जैसे हाइपरटेंशन , दिल की बीमारी, डायबिटीज और थायरॉइड की शिकायत की गई है। वहीं एक दशक पहले यह आंकड़ा 31 फीसदी था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के हालिया अखिल भारतीय सर्वे से पता चला है कि 2025 में, सर्वे में शामिल 25.6 फीसदी लोगों ने दिल से जुड़ी बीमारियों की शिकायत की है। वहीं जुलाई 2017 से जून 2018 के दौरान यह आंकड़ा 16.7 फीसदी था।

हेल्थ से जुड़े सर्वे की बड़ी बातें

  • सर्वे से ठीक पहले के 15 दिनों में, 24.2 फीसदी लोगों ने मेटाबॉलिज्म और एंडोक्राइन से जुड़ी बीमारियों की शिकायत की।
  • वहीं 2017-18 में यह आंकड़ा 15 फीसदी था।
  • इसमें गैर-संक्रामक बीमारियां 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में खास तौर पर अधिक पाई गई हैं।
  • इससे यह संकेत मिलता है कि लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ी हैं।
  • 2025 में 15 फीसदी लोगों ने संक्रमण से जुड़ी बीमारियों, जैसे बुखार, पीलिया और दस्त की शिकायत की थी।
  • 2017-18 में यह आंकड़ा 32 फीसदी था।
  • हालांकि, 14 साल तक की उम्र के बच्चों में होने वाली कुल बीमारियों में संक्रमण का हिस्सा अब भी आधे से ज्यादा है।

सर्वे में किन बीमारियों की शिकायतें

  • 2025 में, 13 फीसदी लोगों ने पिछले 15 दिनों में बीमार होने की शिकायत दर्ज कराई।
  • 2017-18 में हुए पिछले सर्वे के दौरान यह आंकड़ा 7.5 फीसदी था।
  • देशव्यापी सर्वे के आंकड़े, जिसमें लगभग 1.4 लाख परिवारों को शामिल किया गया था।
  • यह भी पता चला है कि पिछले 15 दिनों में बीमार होने की शिकायत करने वाले भारतीयों का हिस्सा लगभग दोगुना हो गया है।
  • इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अपनी जेब से होने वाला खर्च भी लगभग 70 फीसदी बढ़ गया है।
  • जो देश में लाखों लोगों पर पड़ने वाले रोजमर्रा के स्वास्थ्य बोझ को उजागर करता है।

हर 8 में से एक भारतीय ने की बीमार होने की शिकायत: सर्वे

2025 में, हर आठ में से एक भारतीय (13.1 फीसदी) ने पिछले 15 दिनों में बीमार होने की शिकायत की। जो पिछले सर्वे की अवधि के 7.5 फीसदी के आंकड़े से ज्यादा है। पुरुषों (11.8%) के मुकाबले ज्यादा महिलाओं (14.4%) ने बीमार होने की शिकायत की। यह एक ऐसा रुझान है जो पिछले सर्वे के बाद से लगातार बना हुआ है। उम्र बढ़ने के साथ बीमारी भी तेजी से बढ़ती है। 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के 43.9 फीसदी लोगों ने पिछले 15 दिनों में बीमार होने की बात कही (2017-18 में यह 27.7% था), जबकि 45-59 साल के उम्र समूह में 22.5 फीसदी लोगों ने बीमार होने की बात कही (2017-18 में यह 11.4% था)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here