33 साल पुराना सीरियल, हिट होने पर बांटी गईं कारें, शो में थे 73 एक्टर्स, चार की हो चुकी मौत, कुछ हैं गुमनाम!

0

अस्सी और 90 का दशक दूरदर्शन के इतिहास का सुनहरा दौर माना जाता है। उस वक्त कई ऐसे सीरियल्स बने, जिन्होंने भारतीय टीवी के इतिहास में गहरी छाप छोड़ी और दूरदर्शन की छवि भी बदलकर रख दी थी। उस दौर में सास-बहू से ज्यादा पौराणिक, ऐतिहासिक और मिडल क्लास परिवार की कहानियों का जोर था और उन्होंने दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए गहरी छाप छोड़ गए। उन सीरियल्स को आज भी खूब पसंद किया जाता है। इन्हीं में से एक टीवी सीरियल ऐसा था, जिसे दूरदर्शन के लिए तो नहीं बनाया गया था, पर जब इसने दस्तक दी, तो सबको चौंका दिया था।

यह टीवी सीरियल इतना हिट हुआ कि डायरेक्टर ने पूरी कास्ट को लाखों रुपये की कारें गिफ्ट की थीं। इस सीरियल का नाम था ‘देख भाई देख’, जिसकी IMDb पर रेटिंग 8.6/10 है। ‘संडे सिनेमा’ के स्पेशल सेगमेंट के इसी सीरियल के बारे में बता रहे हैं।’देख भाई देख’ की कास्ट और कहानी

‘देख भाई देख’ को आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। यह पहली बार साल 1993 में प्रसारित किया गया था, और 1994 तक चला था। इसे आनंद महेंद्रू ने जया बच्चन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसे डीडी मेट्रो पर प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में 73 एक्टर्स थे, जिनमें नवीन निश्चल, देवेन भोजानी, शेखर सुमन, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, उर्वशी ढोलकिया, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, अमर उपाध्याय, राखी विजान, सतीश शाह, अनन्या खरे, अली खान, शम्मी, लिलिपुट, डेजी ईरानी, जतिन कनकिया, अनंत महादेवन और करिश्मा आचार्य जैसे नाम शामिल थे। सीरियल की कहानी दीवान परिवार की थी, जिसमें बच्चों से लेकर बुजर्ग तक हर पीढ़ी के लोग साथ रहते थे। इससे हर भारतीय परिवार ने रिलेट किया, और लगा कि जैसे यह उनकी कहानी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here