5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

0

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा (सप्लीमेंट्री एग्जाम) का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आज, 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे आधिकारिक रूप से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी इस री-एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने नंबर देख सकते हैं।विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक और संबंधित स्कूलों के शिक्षक भी विभाग की मुख्य वेबसाइट पर जाकर छात्रवार नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि (डेटा ऑफ बर्थ) की आवश्यकता होगी। इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट के बाद, मुख्य और मूल अंकसूची विद्यार्थियों को उनके संबंधित विद्यालयों से ही वितरित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here