5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2026 से टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश की, इसी साल कर सकते हैं डेब्यू

0

आईपीएल के हर सीजन के भारतीय टीम को कुछ युवा चेहरे मिलते हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल अपनी प्रतिभा देखने का सबसे बड़ा मंच होता है। पूरी दुनिया की नजरें उसपर रहती हैं और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने से टीम इंडिया के रास्ते उनके लिए खुल जाते हैं। इस आईपीएल सीजन कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। हम आपको 5 नामों के बारे में बताते हैं, जो इसी साल भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले दिल्ली के प्रिंस यादव ने इस सीजन कमाल की बॉलिंग की है। 12 मैचों में वह 16 विकेट ले चुके हैं। उनकी टीम भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। प्रिंस के पास स्पीड है और वह सटीक यॉर्कर मार सकते हैं।

केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने सिर्फ 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। यॉर्कर के साथ ही वह सटीक बाउंसर मार रहे हैं। 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वह नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। कार्तिक ने इस सीजन बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

माधव तिवारी ने अभी तक आईपीएल 2026 में दो ही मैच खेले हैं लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी की टीम इंडिया को हमेशा तलाश रहती है। माधव तेज गेंदबाजी करने के साथ ही निचले क्रम में विस्फोटक बैटिंग कर सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी आउट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here