5 रुपये में मछली-चावल,स्कूल-कॉलेज के पास शराब की दुकानें नहीं; सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लिए बड़े फैसले

0

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही राज्य आमूलचूल परिवर्तनों के दौर से गुजर रहा है। सीएम सुवेंदु अधिकारी जनता के हित में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस बीच आज भी सीएम ने कुछ बेहद अहम फैसले किए हैं। इनमें अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत,400 विशेष कैंटीन में बेहद सस्ते रेट में भोजन और शराब की दुकानों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने लिए ये अहम फैसले

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे।

नादिया के कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा, “अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म कल से राज्य सचिवालय द्वारा जारी किए जाएंगे। सभी भारतीय इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।सुवेंदु अधिकारी ने इस दौरान शराब की दुकानों से जुड़ा एक अहम ऐलान भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और पूजा स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

राज्य में खोली जाएंगी 400 विशेष कैंटीन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार लगभग 400 विशेष कैंटीन खोलने जा रही है। इन कैंटीन में सप्ताह में दो बार 5 रुपये की रियायती दर पर मछली और चावल का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।इस बारे में निर्णय लिया जा चुका है। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य विभाग से अलग होकर एक आयुष विभाग भी स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here