5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने टी20 विश्व कप में किया था दमदार प्रदर्शन, आईपीएल 2026 में अभी तक बेंच पर हैं

0

आईपीएल 2026 का एक्शन जारी है। 28 मार्च को लीग की शुरुआत हुई थी। अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। फरवरी और मार्च में ही टी20 विश्व कप खेला गया था। उस टूर्नामेंट में कई दमदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को अभी तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं।

श्रीलंका के कप्तान राजस्थान रॉयल्स में सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में आए हैं। पीएसएल को लात मारकर उन्होंने आईपीएल को चुना था। अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। शनाका ने टी20 विश्व कप में 187 की स्ट्राइक रेट से 6 पारियों में 165 रन ठोके थे। उनके नाम तीन विकेट भी थे।

अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गई थी। अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 मैचों में 9 बल्लेबाजों को आउट किया था। बल्लेबाजी में 171 की स्ट्राइट रेट से 89 रन बनाए। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। उनकी टीम टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। रचिन ने 9 मैचों में 12 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में भी उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 129 रन बनाए थे। केकेआर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे रही है

इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन जैकब बेथेल के थे। 8 मैचों में उन्होंने 35 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 105 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल पा रही।

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने टी20 विश्व कप में 5 पारियों में बैटिंग की। उन्होंने 35 की औशत और 174 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए। इस दौरान 13 चौके और 7 छक्के मारे। गेंदबाजी में 7 मैचों में 10 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में उन्हें 7 करोड़ में खरीदा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here