Bhopal News: भोपाल में 75 वर्षीय कलरी देवी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी रेखा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट का माल भी बरामद किया है। रेखा ने 500 रुपए उधार नहीं देने पर कलरी देवी की हत्या की थी।
भोपाल: 75 वर्षीय कलरी देवी भोपाल के बाजपेई नगर स्थित एक मल्टी रहती थीं। तीन दिन पहले उनकी हत्या हुई थी और मुंह से हत्यारे ने सोने का दांत निकाल लिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला और वह पड़ोस में ही रहती है।
500 रुपए मांगे थे उधार
आरोपी महिला का नाम रेखा उर्फ रीता है। वह मृतक कलरी देवी के घर के पास में ही रहती है। रेखा मूल रूप से महाराष्ट्र में भूसावल की रहने वाली है। उसने मृतक कलरी देवी से 500 रुपए उधार मांगे थे लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया।
गुस्से में कर दी हत्या
उधार नहीं मिलने पर रेखा नाराज थी। उसने गुस्से में आकर छह नवंबर को कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही मुंह में लगे सोने का दांत उखाड़ लिए। यह नहीं, आरोपी महिला उसके घर से अन्य जूलरी भी लूट लिए हैं।
पुलिस ने गहने किए बरामद
वहीं, रेखा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से लूट के दांत और अन्य गहने भी बरामद किए हैं। साथ ही उसके पास से नकदी भी मिले हैं। वह पुलिस पूछताछ के दौरान भी अकड़ दिखा रही थी। साथ ही सवालों का जवाब भी सीधे नहीं दे रही थी।
दो दिन की रिमांड पर है महिला
रेखा आपराधिक प्रवृति की महिला है। उस पर पहले से भी केस दर्ज हैं। कलरी देवी की हत्या के बाद भी उसकी भूमिका संदिग्ध दिख रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई है। भोपाल पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ के दौरान अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।
पूछताछ के दौरान कर रही थी नाटक
आरोपी रेखा पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने नाटक कर रही थी। सवालों पर वह आंख तरेरती थी और कहती थी कि मेरे खिलाफ अगर कोई पुख्ता सबूत नहीं हो तो हाथ मत लगाना। उसके तेवर देखकर पुलिस की टीम असमंजस में पड़ जाती थी। बाद में उसने सारी चीजें बयां कर दी।










































