5वें टी20 में खेलेंगे संजू सैमसन? वैभव नहीं, इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम आज यानी 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ 5वां और आखिरी मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। मेहमानों के लिए श्रंखला में खोने के लिए अब कुछ बचा नहीं है। इंग्लिश टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की हुई है। ऐसे में टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन को मौका दे सकता है। हालांकि उन्हें वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि तिलक वर्मा से रिप्लेस किया जा सकता है। उपकप्तान अभी तक अपने बेस्ट फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।

तिलक की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन ?

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ तिलक वर्मा लगातार संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वह मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। जहां विकेटों के पतन को रोकने के साथ ही रनगति को आगे बढ़ाना होता है। तिलक इन दोनों ही पहलुओं पर हल्के साबित हुए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से लेकर अबतक 19, 55, 13, 24, 3 और 11 रन की पारियां खेली हैं। ऐसे में प्रबंधन आखिरी मुकाबले में वर्मा को बिठाकर संजू सैमसन को मौका दे दे तो हैरानी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here