6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold N4 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स

0

डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और थोड़ी बहुत गेमिंग में भी आपको यह स्मार्टफोन बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाला है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि लावा का यह नया स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava ने अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G है। अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का दमदार रियर कैमरा मिलता है।

डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और थोड़ी बहुत गेमिंग में भी आपको यह स्मार्टफोन बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाला है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि लावा का यह नया स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

सबसे पहले आपको यह बता दें कि लावा ने इससे पहले Lava Bold N4 Lite को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस स्मार्टफोन के लगभग एक महीने लॉन्च के बाद ही कंपनी ने Lava Bold N4 Pro 5G में बाजार में पेश कर दिया है।Lava Bold N4 Pro 5G की कीमत

Lava Bold N4 Pro 5G की कंपनी ने बाजार में 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे बाजार में 13,999 रुपये लॉन्च किया है। इसलिए अगर आपका बजट सिर्फ 15 हजार रुपये तक है तो आप इसे भी चेकआउट कर सकते हैं।

अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में 26 सितंबर से शुरू होगी। आप इसे इस दिन 12 बजे से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मोनाको ब्लू और ओपुलेंट लाइलैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Lava Bold N4 Pro 5G के फीचर्स

कलर: Monaco Blue और Opulent Lilac

वेरिएंट: 6GB RAM + 128GB स्टोरेज

डिस्प्ले: 6.75 इंच HD+, 120Hz

प्रोसेसर: Unisoc T8200 5G

RAM: 6GB + 6GB वर्चुअल RAM

ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16

रियर कैमरा: 50MP AI डुअल कैमरा

बैटरी: 6,000mAh

डस्ट/वॉटर प्रोटेक्शन: IP64

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here