धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना का अधिकार मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे और मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की।वहीं भोजशाला मामले में याचिका दायर करने वाले कुलदीप तिवारी पहुंचे, जिनका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कुलदीप तिवारी ने परिसर से मेहराब और अयातुल्ला कुर्सी हटाने की मांग की है। इधर, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में मेंशन ही नही लिया। ऐसे में आज भोजशाला मामले में आज सुनवाई की संभावना लगभग खत्म। याचिकाकर्ता के वकील मनीष गुप्ता ने मेंशन नही लेने की पुष्टि की।सुबह 9 बजे महाआरती हुई, जबकि दोपहर 12 बजे से भोजशाला परिसर में बड़े आयोजन की तैयारी की गई है। भोजशाला आंदोलन में बलिदान देने वाले तीन शहीद परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। इधर, पूरे धार शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वहीं मस्जिद पक्ष की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।










































