झुंड से भटकर बैहर चौकी परिसर जा पहुचा बारहसिंगा

0

नगर के वार्ड नंबर 04 कन्हार टोला में शनिवार की शाम उस वक्त लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई, जब उन्हें वार्ड की एक बिल्डिंग के समीप खाली प्लाट में एक वन प्राणी बारहसिंगा दिखाई दिया।जिसकी जानकारी लगते ही वहां बारहसिंगा को देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया। हालांकि वार्ड नंबर 4 में बारहसिंगा कहां से आया और कैसे पहुंच गया फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि वन्य प्राणी बारहसिंगा झुंड से भटक वार्ड नं 4 के रिहायसी इलाके में आ गया था।जहां संभवत श्वानों द्वारा दौडाए जाने पर बारहसिंगा अपनी जान बचाने के लिए वार्ड नंबर 4 स्थित एक घर में जा घुसा। जिसपर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उस बारहसिंगा को पकड़ लिया और वन विभाग को सूचित कर उसे वन कर्मचारियो के हवाले किया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 के निवासियों ने पहले तो घेराबंदी कर बारहसिंगा को पकड़ लिया।जिसके उपरांत वन विभाग से जुड़े कर्मचारियों को स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जहां वन कर्मचारी के मौके पर पहुंचने पर वार्ड वासियों ने बारहसिंगा को कर्मचारियों के हवाले कर दिया बताया जा रहा है कि वन कर्मचारियों ने बारहसिंगा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।बताया जा रहा है कि यदि लोगों का ध्यान उस बारहसिंगा पर नहीं जाता तो निश्चित ही कोई बारहसिंगा को नुकसान पहुचा देता या फिर बारहसिंगा आवारा श्वानों का शिकार बन जाता। लेकिन इसके पूर्व ही स्थानीय लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए उसे पड़कर सुरक्षित जंगल में छुड़वा दिया है। आपको बताएं कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब कोई वन्य प्राणी भटककर इस वार्ड में आया हो, बल्कि इसके पूर्व 12 फरवरी को एक चीतल भी बैहर चौकी स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास झुंड़ से भटक कर आ गया था। उसे भी स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here