निष्पक्ष नही हुए जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव ? एसपी कार्यालय में सौपा ज्ञापन, जांच की लगाई गुहार

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट।पिछले माह 17 जनवरी को संपन्न हुए जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में गड़बड़ी किए जाने के आरोप लग रहे है।यह आरोप किसी और ने नही, बल्कि जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एंव वर्तमान चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े प्रत्याशी आनंद टेंभरे ने लगाया है। जिन्होंने इस चुनाव में मतदान प्रकिया, मतगणना 50 मत अधिक गणना करने सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर उन्हें इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि मामले की जांच नहीं हुई और उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह इसी मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे। एक तरफ पूर्व अध्यक्ष एवं वर्ष 2026 में 17 जनवरी को संपन्न हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े प्रत्याशी आनंद टेंभरे ने यह आरोप लगाया लगाते हुए अपने साथियों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा है जिसमें उन्होंने मामले में इंसाफ दिए जाने की गुहार लगाई है। तो दूसरी तरफ चुनाव अधिकारी ने 17 जनवरी को सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बताते हुए पूर्व अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को झूठ व बे-बुनियाद बताया है

तो हाईकोर्ट में दायर करेंगे याचिका-आनंद टेंभरे
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे पूर्व अध्यक्ष आनंद टेंभरे ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में हुई गडबड़ी की शिकायत, आज हमने एसपी से करते हुए जांच और कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद जो मतदाता की संख्या बताई गई थी। उससे 50 मत ज्यादा मत, मतगणना में निकले। यही नहीं बल्कि, मतदान के दौरान, मतदाता अधिवक्ताओं ने जो हस्ताक्षर किए थे। उस दस्तावेज की सर्टिफाईड कापी भी नहीं दी जा रही है। बल्कि चुनाव अधिकारी बताते है कि वह किसी ने ले जा लिया है या फिर चोरी हो गई है। जिसमें अब तक उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे यह साफ होता है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में गड़बड़ी की गई है।जिसकी जांच की मांग हमने दिए आवेदन में की है। उन्होंने बताया कि यदि जांच नहीं होगी तो वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

सभी आरोप निराधार है- हरीश
हालांकि प्रत्याशियों के लगाए गए आरोपो को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता हरीश नगपुरे ने बताया कि सभी आरोप निराधार है। हमने चुनाव को लेकर राज्य अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार चुनाव पूरी पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराए है। आरोपकर्ता, हारने के बाद यह आरोप लगा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here