लू की चपेट में उत्तर और पश्चिमी भारत, दो दिन बाद राहत की बूंदें लेकर आ रहा Western Disturbance

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी राज्यों के कई स्थानों पर कल यानी रविवार 19 अप्रैल को दिन के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जबकि भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ राहत लेकर आ रहा है। चलिए जानते हैं –

शिमला मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में तापमान में गिरावट देखी गई, ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आज यानी सोमवार 20 अप्रैल, शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है, जिससे राहत मिलेगी।

दिल्ली में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.3 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.1 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, आगरा, बाराबंकी, बहराईच, शाहजहांपुर और हरदोई सहित कई शहरों में रविवार को तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जो लू की स्थिति की शुरुआत का संकेत देता है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इसके बाद वाराणसी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुल्तानपुर, बाराबंकी और बहराइच सहित कई अन्य जिलों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में तराई के इलाकों में पारा 40 पार

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के आंतरिक भाग में निचले क्षोभमंडल में चलने वाली शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड के पास के तराई क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here