मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के सबसे करीबियों में गिना जाता है। दोनों टीमों के मैच से पहले धोनी और दीपक चाहर
कैमरामैन के साथ धोनी से मिलने आए चाहर
वानखेड़े स्टेडियम में दीपक चाहर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंचे। इस दौरान कैमरामैन उनके साथ था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने कैमरा देखा, उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में कहा- तुम आया। कैमरा साथ लाया। भगाओ इसको। इसके बाद दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा- जाओ भईया आप। फिर धोनी ने हंसते हुए कहा- हां, क्योंकि बात नहीं कर पाएंगे हम।










































