KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म

0

कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा यश ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगे, जो 4 जून को रिलीज होगी। पर फैंस को KGF 3 का भी इंतजार है। KGF का दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था और तभी से फैंस इसके तीसरे पार्ट यानी KGF 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर यश ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब आएगी।

फैंस पिछले चार साल से KGF: Chapter 3 का इंतजार कर रहे हैं, पर इसे लेकर कुछ अपडेट सामने नहीं आया। ऐसे में मन में सवाल उठने लगा कि ये फिल्म बनेगी भी या नहीं? अगर बनेगी तो फिर इसका क्या स्टेटस है? शूटिंग कब होगी और रिलीज कब होगी? इसका जवाब हाल ही यश ने एक इंटरव्यू में दिया।

यश ने KGF 3 को लेकर दिया अपडेट, बताया कब बनेगी फिल्म

यश हाल ही अमेरिका में हुए CinemaCon में शामिल हुए थे। साथ में ‘रामायणम्’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी थे। यहां एक्टर ने ‘रामायणम्’ के अलावा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी अहम जानकारी दी। यश ने कहा कि फिल्म ‘केजीएफ 3’ फिलहाल नहीं आएगी। हालांकि, यह जरूर कहा कि ‘केजीएफ 3’ जरूर बनेगी क्योंकि फ्रेंचाइज की कहानी खत्म नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here