बाजार खुलते ही चांदी ₹4,700 उछली, सोना भी हुआ महंगा, अपने शहर में चेक कर लें 24K, 22K, 18K का भाव

0

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 4,700 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है जबकि सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,701 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,48,717 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 4,722 रुपये की तेजी के साथ 2,49,423 रुपये तक उछली।

सुबह 9.05 बजे 3,961 रुपये की तेजी के साथ 2,48,662 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,671 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,53,335 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 2026 रुपये की तेजी के साथ 1,53,699 रुपये तक पहुंची। सुबह 9.10 बजे यह 1469.00 रुपये यानी 0.97 फीसदी तेजी के साथ 1,53,140 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमतें

इस बीच सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये और 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,16,460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here