भारत के ज्यादातर घरों में सीलिंग फैन सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला उपकरण है। इसका उपयोग हर रोज और अक्सर कई घंटों के लिए किया जाता है। लगातार इस्तेमाल होने के कारण, समय के साथ-साथ इसमें छोटी-मोटी समस्याएं आना आम बात है। लेकिन ये समस्याएं शुरू में तो मामूली लग सकती हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने से पंखे की परफॉर्मेंस, बिजली की अधिक खपत या सुरक्षा का जोखिम भी हो सकता है। इसमें पंखे का हिलना, आवाज करना, धीरे-धीरे स्लो हो जाना आदि शामिल है। आज यहां ऐसी ही कुछ कमियों के बारे में बताया गया है।
Orient Electric के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, ज्यादातर पंखे चलते समय थोड़ी-थोड़ी आवाज करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये आवाज असामान्य हो जाती है। हमारा ध्यान तो उन पर जाता है, लेकिन उन्हें यह सोचकर अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता कि पंखा चल तो रहा है तो क्या चेक करना।
कारण-
- शोर आने के पीछे का सबसे आम कारण ब्लेड, मोटर हाउसिंग या माउंटिंग ब्रैकेट पर लगे स्क्रू का ढीली होना होता है। समय के साथ फिटिंग थोड़ी ढीली हो सकती है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो पंखा गिर भी सकता है।
- इसके अलावा, घिसे हुए बेयरिंग या मोटर के पुर्जे भी आवाज कर सकते हैं। यह अक्सर तब महसूस होता है, जब पंखा तेज स्पीड में घूमते समय शोर करता है।













































