कूलर में करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौतशादी से लौटकर घर में हुआ हादसा

0

बालाघाट
हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरगांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कूलर में अचानक आए करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक परमेश पिता रोशन लाल बाहेश्वर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब यह युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। 27 अप्रैल की रात करीब 8 बजे परमेश अपनी पत्नी रीना और छोटी बेटी के साथ ग्राम कटंगी में एक शादी समारोह में गए थे। रात 10:30 बजे खाना खाकर तीनों घर लौटे। इसके बाद परमेश अकेले ही गांव में धनलाल हरदे के घर शादी में चले गए। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे।
परमेश रात में कब घर लौटे यह परिजनों को पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे पत्नी रीना की नींद खुली तो उन्होंने परमेश को कूलर के पास झुके हुए देखी। रीना ने 3-4 बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जब रीना ने पति को छुआ तो उन्हें तेज करंट का झटका लगा। उसने तुरंत कूलर का स्विच बंद किया और परिजनों को आवाज दी। जेठ-जेठानी मौके पर पहुंचे और परमेश को उठाकर घर के हाल में लाए। परिजनो ने तुरंत परमेश को जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि परमेश की मौत पहले ही हो चुकी थी।
जिला अस्पताल पुलिस ने परमेश शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कूलर में करंट आना बताया जा रहा है। मर्ग कायम कर डायरी अग्रिम कार्रवाई के लिए हट्टा थाना भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here