उल्टी ढोडी मोड़ पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल

0

बालाघाट |
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के खवासा रोड पर उल्टी ढोडी मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक इतवारी लाल पिता हरि लाल वर्कड़े 36 वर्ष ग्राम तिरोड़ी हाल खरपड़िया निवासी है वहीं घायल विनोद पिता राजेश सलामी 42 वर्ष वार्ड नंबर 5 खरपड़िया निवासी है जिसका इलाज कटंगी के अस्पताल में किया जा रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे इतवारी लाल वरकड़े और विनोद सलामी मोटरसाइकिल से सीतापठौर से अपने गांव खरपड़िया लौट रहे थे। इतवारी लाल मोटरसाइकिल चला रहा था। उल्टी ढोडी मोड़ पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इतवारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विनोद को मामूली चोटें आईं जिसे इलाज के लिए कटंगी अस्पताल ले जाया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तिरोड़ी थाने के सहायक उप निरीक्षक उमेश दियेवार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। ऒर मृतक इतवारी लाल का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटंगी अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।बताया गया कि इतवारी लाल और विनोद दोनों खेती मजदूरी का काम करते थे। 28 अप्रैल को दोनों अपने निजी काम से मोटरसाइकिल से सीतापठौर गए थे। काम निपटाकर लौटते समय यह हादसा हो गया।फिलहाल तिरोड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here