अक्षरा सिंह को दोबारा हुआ प्यार, बताया शादी करेंगी या नहीं! कहा- भूतकाल में अटकी रही तो भूत बन जाऊंगी

0

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह , जिनका सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था, अक्सर उस दौर के अपने जीवन और करियर पर पड़े प्रभाव के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने पवन सिंह पर अपने झगड़े के दौरान धमकियां देने का भी आरोप लगाया। अब हाल ही में हुई बातचीत में अक्षरा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगे बढ़ना चाहती हैं और अब उनका नाम पवन सिंह से नहीं जोड़ना चाहतीं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी ठप्पा लगा दिया कि वो किसी के प्यार में हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जिंदगी में दोबारा प्यार लौट आया है। एक्ट्रेस ने खुद ये बात मान ली है और इस जानकारी पर ठप्पा लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, हुआ है प्यार। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य की चिंता करूंगी। अगर भूतकाल में अटकी रहूंगी तो भूत ही बन जाऊंगी। अभी मैं प्यार के ‘प’ पर पहुंची हूं। अभी और प्रोसेस बाकी है। मैंने प्यार के खत का पहला अक्षर लिख दिया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here