‘मैं ये शरीर और दुनिया छोड़ चुका हूं’, दिलजीत दोसांझ की बात सुन डरे फैंस, बोले- मौत से नहीं डरता

0

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में अपने ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 के तहत परफॉर्म किया था। उस परफॉर्मेंस के बाद कॉन्सर्ट से अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ जो कहते सुनाई दे रहे हैं, उसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वो घबरा गए हैं। वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने कथित तौर पर कहा कि वह पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं। इससे फैंस चिंता में पड़ गए।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का वीडियो, बोले- दुनिया से जा चुका हूं

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दिलजीत कॉन्सर्ट के बीच में फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में बात कर रहे हैं। परफॉर्मेंस के बीच वह फैंस से पंजाबी भाषा में बोलते हैं, ‘मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं। मुझे मौत से डर नहीं लगता। पिछले दिसंबर में, मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। यही सच है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं, और यही मेरा भगवान है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here