क्या एमएस धोनी आज कह देंगे IPL को अलविदा? चेपॉक पर CSK का आखिरी मैच और पुराना बयान चर्चा में

0

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में सीजन का आखिरी मैच खेलेगी। टीम के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। सीएसके प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है। सीएसके के लिए धोनी ने इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है। काफ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह बाहर बैठे हैं।

एमएस धोनी प्रैक्टिस के लिए उतरे

रविवार को चेपॉक के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी करीब साढ़े 6 बजे पैड पहनकर ड्रेसिंग रूम से निकले।स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने के बाद धोनी ने नेट्स में जाने से पहले करीब 15 मिनट इंतजार किया। फिर वह नेट्स पर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक बैटिंग की। उन्होंने थ्रोडाउन के साथ ही स्पिनरों का सामना किया। करीब साढ़े 7 बजे वह ड्रेसिंग रूम में वापस आ गए थे।

धोनी का पुराना बयान चर्चा में आया

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 का सीजन जीता था। उसके बाद धोनी ने एक बयान दिया था और कहा था कि उम्मीद है कि चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। धोनी ने तब कहा था कि उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here