King: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की फिल्म? जानें क्या है पूरा सच

0

Shah Rukh Khan King Online Leak: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म किंग को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज किया गया था, जो जमकर वायरल हुआ था। लेकिन इसके बाद से फिल्म किंग के सेट से कई वीडियो और फोटोज लीक हो चुके हैं। इन सब के बीच अब फिल्म किंग के लीक होने की खबर सामने आ रही है। फिल्म किंग लीक हुई नई क्लिप ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो सच क्या है।ऑनलाइन लीक हुई ‘किंग’

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म किंग एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म किंग से जुड़ा एक वायरल वीडियो है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक शख्स, जिसने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया, उसने पहले लीक हुए फुटेज का इस्तेमाल करके किंग का पूरा फैन-मेड AI वर्जन बना डाला। करीब 15 मिनट लंबे इस वीडियो में उसने अपनी तरफ से फिल्म की कहानी तैयार की और एडिटिंग के जरिए उसे असली फिल्म जैसा लुक देने की कोशिश की। वीडियो में मिशन इम्पॉसिबल का बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था। इसमें सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के कई सीन दिखाए गए, जबकि क्लाइमैक्स में शाहरुख खान का सामना अभिषेक बच्चन से होता नजर आया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे रिपोर्ट भी किया, लेकिन इसके बावजूद वीडियो अलग-अलग सर्वर पर अब भी मौजूद बताया जा रहा है।

इतने करोड़ में बन रही है ये फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म किंग करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here