‘मजबूत पाकिस्तान US के लिए बहुत जरूरी’, पुतिन के बाद अमेरिका का भी छलका इस्लामाबाद के लिए प्रेम

0

इस्लामाबाद: इस्लामाबाद में अमेरिका की राजदूत नताली ए. बेकर ने कहा है कि एक मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के हितों के लिए बहुत जरूरी है और एक मजबूत अमेरिका पाकिस्तान के लिए जरूरी है। अमेरिकी आजादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर अमेरिकी दूतावास की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बेकर ने ईरान युद्ध में भूमिका के लिए भी पाकिस्तान की तारीफ की। उन्हों कहा कि 1979 की ईरानी क्रांति के बाद से वाशिंगटन और तेहरान के बीच सबसे ऊंचे स्तर की बातचीत के लिए इस्लामाबाद अप्रैल में एक जगह बना था।

इस्लामाबाद की तारीफ करते हुए अमेरिकी दूत ने इसे पाकिस्तान के ‘आधुनिक इतिहास का सबसे शानदार पल’ बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो विरोधी देशों के बीच बातचीत को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई। बेकर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह इस्लामाबाद के आधुनिक इतिहास का सबसे शानदार पल है। आपको बता दें कि अमेरिकी दूत की तारीफ से पहले पुतिन ने भी कहा था कि पाकिस्तान की विदेश नीति पूरी तरह से चीन पर निर्भर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here