अफगानिस्तान में 11 बच्चों की मौत पर आया पाकिस्तान का बयान, भारत पर मढ़े आरोप, 26 आतंकियों को मारने का दावा

0

इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमला कर 26 चरमपंथियों को मारने का दावा किया है जबकि इस हमले में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए और 26 आतंकवादियों को मार गिराया।

पाकिस्तानी मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “पाकिस्तान में हाल की आतंकवादी घटनाओं के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमावर्ती इलाकों में ‘फितना-अल-खवारिज’ से जुड़े मास्टरमाइंड और साजिश रचने वालों के ठिकानों और सुरक्षित पनाहगाहों पर सटीक और सुनियोजित हमले किए गए जिसमें भारत-समर्थित 26 खवारिज मारे गए।’ तरार ने कहा ‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कैंपों और छिपने की जगहों को चुन-चुनकर और सटीकता के साथ निशाना बनाया गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here