रियलमी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी फोन, पहली सेल में सस्ता मिल रहा Xiaomi 17T, पढ़ें प्रमुख खबरें

0

Gadgets News Today: रियलमी ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R लॉन्च कर दिया है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, Xiaomi 17T की पहली सेल शुरू हो गई है। इस पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazfit ने Bip Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की है। इसमें कई हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, हुआवे एक ऐसे फोन पर काम कर रहा है, जिसकी स्क्रीन लगभग फोल्डेबल फोन जितनी बड़ी होगी। आइये, आज की बड़ी गैजेट्स खबरें जानते हैं।Realme P4R फोन लॉन्च

4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

Realme P4R स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चलेगी। फोन 45W की फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

इसमें 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।

फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आया है।

बैक पैनल पर 50MP का AI मुख्य कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें AI टूल्स जैसे AI Eraser 2.0 और AI Unblur भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here