असम के जोरगाट वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त (Indian Air Force aircraft Crash) हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल भारतीय वायु सेना की ओर से दुर्घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी है। हालांकि, क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। एएनआई के अनुसार, भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के एक एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दुर्घटनास्थल पर अग्निशमन का रेस्क्यू अभियान जारी है।शक्तिशाली मालवाहक विमान AN-32
भारतीय वायुसेना का AN-32 एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली मालवाहक विमान है, जो दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। अत्यधिक ऊंचे क्षेत्रों और बेहद गर्म मौसम में भी यह विमान सैन्य ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सक्षम है, जिससे वायुसेना की लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट क्षमता काफी मजबूत होती है।
इस बहुउपयोगी विमान की भार वहन क्षमता शानदार है; यह एक बार में लगभग 6 से 7 टन तक की सैन्य सामग्री या 40 से 50 जवानों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचा सकता है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के बेड़े में ऐसे करीब 100 विमान शामिल हैं, जो देश की हवाई परिवहन शक्ति को लगातार गति प्रदान कर रहे हैं।










































