हट्टा में पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार पर हमलातलवार से वार की कोशिश नाकाम, डंडे से सिर फोड़कर किया घायल

0

बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक-5 में पुरानी रंजिश और आपसी लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन लोगों ने एक राय होकर साव जी ट्रेडर्स के संचालक नरेंद्र मेश्राम 40 वर्ष के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-5 निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र मेश्राम की ट्रेडर्स की दुकान है। रोज की तरह वे अपनी दुकान पर बैठे थे। शाम के समय वार्ड के ही सुभाष सावजी, कुंवर सावजी और गौरव सावजी दुकान पर पहुंचे। तीनों ने पुरानी रंजिश व लेन-देन को लेकर नरेंद्र से विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। नरेंद्र ने मना किया तो तीनों आरोपी उसे जबरन दुकान से बाहर खींचकर चौक की तरफ ले गए। वहां एक आरोपी ने नरेंद्र पर तलवार से वार किया। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे पकड़ा और सिर पर डंडे से वार कर दिया। हमले में नरेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद नरेंद्र के दोस्त अजय ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल नरेंद्र हट्टा पुलिस थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। हट्टा पुलिस ने तीनों आरोपियों सुभाष सावजी, कुंवर सावजी और गौरव सावजी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here