नेशंस कप 2026 में भारत की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री

0

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से मात दी। कप्तान और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सलीमा टेटेननऔर लालरेमसियामी (49वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए। जबकि जापान की ओर से हिरामित्सु आई एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।

सलीमा और लालरेमसियामी ने किए गोल

भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने 33वें मिनट और लालरेमसियामी ने 49वें मिनट में गोल किए। जिसने जापान की खिलाड़ियों के हौसले पल्त कर दिए। उनकी तरफ से हिरामित्सु आई ने 35वें मिनट में गोल किया। भारत की बढ़त से आगे निकलने के लिए किसी और खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। यह मुकाबला मिडफील्डर ज्योति के लिए भी खास रहा जिन्होंने अपने करियर का 100वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here