धार। शहर में पिछले कई दिनों से नलों में पहुंच रहे मटमैले पानी को लेकर आखिरकार लोगों का सब्र जवाब दे गया। इंटरनेट मीडिया पर नाराजगी जताने के बाद गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासी सड़कों पर उतर आए। लालबाग से शुरु हुआ विरोध प्रदर्शन नगर पालिका कार्यालय पहुंचते-पहुंचते उग्र हो गया।
महिलाओं ने सिर पर मिट्टी के घड़े रखकर प्रदर्शन किया, नपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, घड़े फोड़े गए, सीएमओ को चूड़ियां दिखाकर विराेध किया और गंदा पानी भी पिलाने का प्रयास किया और गुस्साए लोगों ने उनके चेहरे पर गंदा पानी तक फेंक दिया।









































