12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

0

वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम कोपे निवासी 12 वर्षीय बालक की 1 जुलाई की रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पीयूष मेश्राम घर में खेल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपे निवासी दिनेश मेश्राम अपने पूरे परिवार के साथ ग्राम में निवास करते हैं। जो प्रतिदिन की तरह अपने कार्य पर गए हुए थे। घर पर पत्नी एवं दोनों बेटे थे उनका छोटा बेटा पियूष पिता दिनेश मेश्राम उम्र 12 वर्ष स्कूल गया था जहां से वापस वह अपने घर आया और खेलकूद कर रहा था। तभी अचानक बेहोश हो गया जिसे परिजनों के द्वारा तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी अस्पताल तहरीर के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम 2 जुलाई की सुबह 10:00 बजे किया जायेगा।
0000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here