बस स्टैंड पर रास्ता मांगने पर ड्राइवर से की मारपीट

0

दांत से काटकर किया लहूलुहान

दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज

बालाघाट/

बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सलघट बस स्टैंड में मामूली बात पर दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की और दांत से काटकर घायल कर दिया। घटना दुकान के सामने रास्ते से हटने कहने को लेकर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी संदीप उरांव और राकेश उराव के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलघट निवासी 42 वर्षीय रजऊ सिंह धुर्वे खेती किसानी के साथ ड्राइवरी का काम करते हैं। 30 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे वह बिरसा जाने के लिए सलघट चौक बस स्टैंड पहुंचे थे। बस का इंतजार करते हुए वे पास के पान ठेले पर गए। जहां पहले से संदीप उरांव, 40 वर्ष ग्राम सलघट और राकेश उरांव 35 वर्ष ग्राम चैनाटोला निवासी खड़े थे। रजऊ सिंह ने दोनों से रास्ते से हटने को कहा। इसी बात पर दोनों आवेश में आ गए और रजऊ सिंह को अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से पीटने लगे। जब रजऊ ने गाली देने से मना किया तो राकेश ने उनके कंधे के नीचे दांत से काट लिया, जिससे खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों आरोपी दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घटना के बाद रजऊ सिंह अपने बेटे गुलशन धुर्वे के साथ बिरसा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रजऊ का मेडिकल परीक्षण करवाया। शिकायत के आधार पर संदीप उरांव और राकेश उरांव के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहतअपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here