नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, अभाविप ने नागरिकों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ

0


पदमेश न्यूज़।बालाघाट। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को अंबेडकर चौक में यातायात जागरूकता पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।नुक्कड़ नाटक में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने का संदेश सरल, प्रभावी और हास्य शैली में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने दैनिक जीवन की घटनाओं को मंचित कर बताया कि यातायात नियम केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े हैं। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में राहगीर रुकते रहे और उन्होंने प्रस्तुति की सराहना की।

यातायात नियमो के पालन की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अभाविप के जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है, बल्कि समाज में अनुशासन और जीवन के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।

रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के किए जा रहे आयोजन
नगर मंत्री कलश असाटी ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में साप्ताहिक पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी दिनों में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता और साइकिल यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरण की भावना को मजबूत करना है।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राहुल विश्वकर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कोमल भंडारकर, कुबेर सिंह ठाकुर, नगर सहमंत्री राहुल बूरडे, आशा डोंगरे, भारती ठाकरे, आर्या चौधरी, जीरा बरेवार, चेतना दूधमोगरे, लीना गिरी, आशु पटले, रवीना यूरकुडे, निशा कोहरे, खुशबू कोल्टे, अमन दशेरिए, शिवम लिलहरे, मुदित धनेश्वर, दीपक, देव जायसवाल, नारायण पटेल, मासूम बिरनवार, कार्तिक बावने, आर्यन दामाहे, निखिल बागड़े, अनमोल दशरिये, धोनी बघेले, चिंटू बुंदेले, खुमेश दशरिये सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here