Gwalior Fair News 2021: मेला प्राधिकरण ने जारी किया सांस्कृतिक कैलेंडर, स्थानीय कलाकाराें काे दिया माैका

0

Gwalior Fair News 2021: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर मेला प्राधिकरण ने व्यापार मेले में पहुंचने वाले सैलानियों को मनोरंजन देने के लिए कैलेंडर तैयार कर लिया है। कैलेंडर में स्थानीय कलाकारों को स्थान दिया गया है। पांच मार्च से सांझ ढलते ही व्यापार मेले में शुरू होने वाले कार्यक्रमों का समापन 26 मार्च को होगा। कैलेंडर में अभी बड़े कलाकार का नाम शामिल नहीं किया है। प्राधिकरण के अनुसार बड़े नामों पर अभी विचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य कलाकारों से भी चर्चा की जा रही है। उनकी सुरक्षा से लेकर आने-जाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे उनका ग्वालियर आने तक का सफर यादगार बन सके।

साल 2021 के मेले का यह है सांस्कृतिक कैलेंडर

5 मार्च-नृत्य संध्या-प्रस्तुति भारतीय कलाकार संघ मप्र.बीके सीरियल आर्टिस्ट बेताल कैन के बैनर तले होगी।

-7मार्च-यादें रफी साहब-प्रस्तुति श्यामा म्यूजिकल ग्रुप के संजय धूपर देंगे।

-9 मार्च-गजल-प्रस्तुति अतुल वाजपेयी और नवीन कौशल देंगे।

-10 मार्च-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुति संयुक्त संचालक,सामाजिक न्याय की रहेगी।

-11मार्च आर्केस्ट्रा- प्रस्तुति यादें म्यूजिकल ग्रुप देगा।

-13 मार्च-आर्केस्ट्रा- प्रस्तुति फ्रेंडस म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से होगी।

-15 मार्च- संगीत संध्या में प्रस्तुति केके सक्सेना और हरीश जैसवानी देंगे।

-16 मार्च-कत्थक नृत्य और सितार वादन-अनुराधा व ग्वालियर गर्ल्स नृत्य संस्था देगी

-17 मार्च-गजल कार्यक्रम में अंशिका चौहान की प्रस्तुति होगी।

-18 मार्च- राधाचरण शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

-19मार्च- विनीता कुमारी, गुंजन सोनी कला एवं नृत्य एकेडमी की कथक प्रस्तुति होगी।

-20मार्च-अब्दुल सलीम खान शाम-ए-गजल होगी।

-21 मार्च-याराना म्यूजिकल ग्रुप नए पुराने तराने पेश करेगा।

-22 मार्च-खेल एकता संघर्ष युवा मंडल की डांस प्रस्तुति होगी।

-23मार्च को शहर के माडल फैशन का जलवा दिखाएंगे।

-24मार्च-मलखंब कराते का प्रदर्शन होगा।

-25 मार्च-अलंकार संगीत एकेडमी के डा. अरुण धर्माधिकारी लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे।

-26 मार्च-रंजीत आर्केस्ट्रा ग्रुप का संगीतोत्सव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here