जुआ की शिकायत के शक में युवक पर पाइप और उभारी से हमला

0

घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

कोतवाली के ग्राम धापेवाड़ा की घटना

युवक को में फोन कर बुलाकर की मारपीट

बालाघाट

जुआ खेलवाने की शिकायत करने के शक में दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप और उभारी के वार से युवक का सिर फट गया। यह घटना गुरुवार को दोपहर 4:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धापेवाड़ा में हुई।घायल युवक संजय पिता कुंजन बघेले 28 वर्ष ग्राम धापेवाड़ा निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धापेवाड़ा निवासी संजय बघेले मजदूरी करता है। गांव में प्रदीप मरकाम और सुरेश मरकाम जुआ चलाते थे। बताया जा रहा है कि चार दिन से उन्होंने जुआ बंद कर दिए थे और शिकायत करने का शक वे संजय पर कर रहे थे।
30 जुलाई को दोपहर 4:00 बजे प्रदीप मरकाम ने संजय को फोन कर वन चौकी के पास स्थित ढाबे में बुलाया। संजय जैसे ही वहां पहुंचा। प्रदीप मरकाम और अमित बसेने ने उस पर हमला कर दिया। दोनों ने लोहे के पाइप और उभारी से संजय के सिर और शरीर पर लगातार वार किए।हमले के दौरान गांव की एक महिला मौके पर पहुंची और उसने बीच-बचाव कर संजय को दोनो के चंगुल से छुड़ाया। लोहे के पाइप और उभारी के वार से संजय का सिर फट गया था और खून बहने लगा था। संजय घायल हालत में किसी तरहअपने घर पहुंचा और अपने दोस्त राजकुमार नगपुरे को फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचे।जहां संजय को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जिला अस्पताल पुलिस ने घायल का बयान लिया और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया है। इस मामले की आगे जांच कोतवाली पुलिस के द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here