CWG 2026: पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रवल ने जीता रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन को मिला कांस्य

0

ग्लास्गो: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स को दोहरी सफलता मिली। नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह के जैवलिन थ्रो में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद शनिवार को पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भी भारत को रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रवीण चित्रवल ने 16.58 मीटर दूर छलांग लगाकर रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का गोल्ड मेडल जमैका के जॉर्डन स्कॉट के खाते में गया उन्होंने 16.72 मीटर लंबी छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CWG 2026: जैम्सिन लंबोरिया ने दिलाया भारत को बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड, फाइनल में मिकेला वॉल्श को दी मात

प्रवीण और सेल्वा ने किया शानदार प्रदर्शन

स्पर्धा में प्रवीण ने 16.05 मीटर लंबी छलांग के साथश शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 15.64, 16.31, 16.58, 16.40 मीटर की छलांग लगाई। उनका आखिरी प्रयास फाउल रहा। चौथे प्रयास में प्रवीण ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं सेल्वा प्रभु थिरुमारन 15.87 मीटर लंबी छलांग के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 16.17, 16.43, x, 16.52 और 16.08 मीटर लंबी छलांग लगाई। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी पलों में पांचवें प्रयास में किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

27 हुई भारत के पदकों की संख्या, पदक तालिका में पहुंचा छठे पायदान पर

इन दो पदकों के साथ भारत ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 27 हो गई है। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 13 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गया है। बॉक्सिंग रिंग में 8 गोल्ड मेडल का इंतजार भारत कर रहा है। एक-एक गोल्ड भारत की पदक तालिका में स्थिति और मजबूत करता जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here