रक्षाबंधन का पर्व हर साल पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के लिए उनके हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को वादा देते हैं कि वह उनकी जीवनभर रक्षा करेंगे। पिछले कुछ वर्षों से रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के मन में थोड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। इस बार भी कुछ ऐसा की संयोग बना है। दरअसल, इस बार भी पूर्णिमा तिथि का संयोग दो दिन होने के चलते रक्षाबंधन की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के अनुसार, रक्षाबंधन की सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त। कहीं इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया तो नहीं है। पंचांग से जानें रक्षाबंधन की सही तारीख और राखी बांधने का मुहूर्त कब से तक रहेगा।
रक्षाबंधन 2026 कब है ?
पंचांग की गणना के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 9 मिनट पर होगा और 28 तारीख को पूर्णिमा तिथि 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि का अनुसार, पूर्णिमा 28 अगस्त को है ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा।













































