पान मसाला को प्रमोट क्यों नहीं करते Sunny Deol? एक्टर ने कह दी बड़ी बात

0

Sunny Deol on Pan Masala Advertisement: सनी देओल ने पान मसाला का विज्ञापन करने से साफ इनकार किया है। एक्टर ने कहा कि वह अपनी सोच के खिलाफ कोई चीज प्रमोट नहीं करेंगे।Sunny Deol on Pan Masala Advertisment: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के सामने बंटवारा 1947 ने घुटने टेक दिए है। इस बीच सनी देओल ने पान मसाला का एड करने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो कभी भी इसका विज्ञापन नहीं करेंगे। आइए जानते है सनी देओल ने कही ये बात

बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने पान मसाला ब्रांड्स का विज्ञापन करने से साफ इनकार कर दिया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें ऐसे उत्पादों के प्रचार के कई ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी निजी सोच और सिद्धांतों के चलते सभी ऑफर ठुकरा दिए। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि वह पान मसाला ब्रांड्स का विज्ञापन क्यों नहीं करते। इस पर अभिनेता ने साफ कहा कि वह न तो पान मसाला के विज्ञापन करते हैं और न ही भविष्य में ऐसा करने का उनका कोई इरादा है। सनी ने कहा, ‘मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। ऐसे ऑफर आते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं करूंगा। मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता, जिस पर मेरा खुद विश्वास नहीं है।’

सनी ने आगे कहा कि वह पान मसाला को प्रमोट करना सही नहीं मानते। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्होंने अपने करियर में कई दूसरे ऑफर भी ठुकराए हैं। सनी के मुताबिक, वह वही काम करना पसंद करते हैं जिसे लेकर उनका जमीर उन्हें इजाजत देता है। उन्होंने कहा, ‘कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता। इसलिए जो चीजें करनी होती हैं, वो कर लेता हूं।’ गौरतलब है कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची के एक विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी किया है। FDA के अनुसार, यह विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के प्रचार का इनडायरेक्ट तरीका हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here