कीटनाशक दवाई के सेवन से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की इस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सरादु पिता गोबरी लाल नागेश्वर 73 वर्ष ग्राम चीचगांव थाना ग्रामीण नवेगांव बालाघाट निवासी बताया गया है। कोतवाली पुलिस ने इस ने इस व्रद्ध का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरादु अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था जिसके परिवार में दो बेटे है। सरादु अपने दोनों बेटे संयुक्त परिवार में ही रहते थे। बताया गया कि पिछले कुछ माह से सरादु की तबीयत खराब थी जिसे खुजली के साथ साथ दर्द के अलावा अन्य शिकायत थी। जिसका इलाज किया जा रहा था और दवाई भी चालू थी। 8 अगस्त को दोपहर में सरादु ने खेत में छिड़काव की जाने वाली 505 कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों ने बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए थे। जहा सरादु का इलाज चल रहा था। 16 अगस्त की रात्रि 9:00 बजे करीब सरादु की इसी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और मृतक सरादु का शव अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए। 17 अगस्त को सरादु का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। संभावना व्यक्त की गई है कि सरादु ने बीमारी से परेशान कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले को ग्रामीण थाना भिजवा दिया गया है। इस मामले की आगे जांच की जाएगी।










































