‘मैंने अपना बदला ले लिया’, मौत के बाद प्रसूता के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी महिला आकर करने लगी दावा

0

Umaria News: उमरिया के तामन्नारा गांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी गांव की एक महिला वहां पहुंचती है और कहती है कि मैंने बदला ले लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पेड़ से बंधक बना लिया।उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक प्रेग्नेंट महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। परिजनों ने एक महिला के साथ जादू-टोने के शक में मारपीट कर दी है। तामनारा निवासी मौसम बाई बैगा को उमरिया जिला अस्पताल में इलाज के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।मैंने अपना बदला लिया

परिजन शव को लेकर गांव आ गए। देर होने के कारण उस दिन अंतिम संस्कार नहीं हुआ। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी गांव की श्याम बाई बैगा पहुंच गई। वह झूमते हुए कहने लगी कि मैंने अपना बदला ले लिया। महिला की इतनी बात सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर उसको जादू टोने के अंदेशे में पास में ही पेड़ से बांध दिए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रशासन पहुंची गांव

तभी किसी ने उमरिया जिला प्रशासन को सूचना दे दिया और आनन फानन में डेप्युटी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर महिला को छुड़वा कर सुरक्षार्थ कोतवाली भेजे। साथ ही मृतक महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here