छोटी कारों से SUV की ओर बढ़ रहा है भारतीयों का रुझान, क्यों लोगों को भा रही बड़ी गाड़ियां

0

भारतीय सड़कों पर अब छोटी- कारों की जगह एसयूवी को देखा जाता है। बदलते समय के साथ ग्राहक अब कार खरीदते समय केवल कीमत और माइलेज तक सीमित नहीं रहना चाहते।SUV Trend in India: एक समय था जब भारतीय कार बाजार में छोटी कारों का दबदबा हुआ करता था। Maruti 800, Alto, WagonR और ऐसी ही छोटी और किफायती कारें बड़ी संख्या में लोगों की पहली पसंद हुआ करती थीं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और शहर की संकरी सड़कों पर आसानी से चलने की वजह से छोटी कारों को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ भारतीय सड़कों की यह तस्वीर भी तेजी से बदलने लगी है।

भारतीय सड़कों पर एसयूवी की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। शहर हो या हाईवे, छोटी हैचबैक के साथ अब कॉम्पैक्ट SUV, मिड-साइज SUV और बड़ी SUV नजर आती हैं।

गाड़ियों की बिक्री आंकड़े भी दिखा रहे एसयूवी का क्रेज

हाल ही में वाहन निर्माता कंपनियों ने अगस्त 2026 के लिए गाड़ियों की बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। ऑटो बिक्री के लेटेस्ट आंकड़े भी SUV की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं-महिंद्रा की एसयूवी बिक्री में 50% का जबरदस्त उछाल

महिंद्रा की SUV बिक्री में अगस्त 2026 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी ने अगस्त में 59,257 एसयूवी की बिक्री की, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 39,399 यूनिट था। यानी सालाना आधार पर बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट, वेलुसामी आर के अनुसार, अगस्त महीने में हमने 59,257 एसयूवी की बिक्री की। इस तरह एसयूवी की कुल बिक्री में 50% की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, कुल वाहन बिक्री 1,07,648 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 42% की बढ़ोतरी है। हमारे पूरे पोर्टफोलियो में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। अपडेटेड Scorpio-N और BE 6 SPORTEQ को ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में हम इस रफ्तार को और मजबूत करेंगे।

कैटेगरीअगस्त F27अगस्त F26% बदलाव
SUV59,25739,39950%
Cars + Vans00
Passenger Vehicles59,25739,39950%

मारुति ने बेचे 79,045 यूटिलिटी व्हीकल्स

इसी तरह, Maruti Suzuki के यूटिलिटी व्हीकल्स, जिसमें SUV और MPV दोनों शामिल हैं की बिक्री अगस्त में 79,045 यूनिट रही।

SUVअगस्त 2025अगस्त 2026
Brezza, Ertiga, e VITARA, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris, XL654,04379,045
कुल SUV54,04379,045

वहीं Nissan Motor India की घरेलू थोक बिक्री में अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 147 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी की SUV की मजबूत मांग को इस वृद्धि की बड़ी वजहों में माना गया।

Tata Motors की एसयूवी का भी क्रेज

Toyota, Hyundai और Tata Motors के अगस्त बिक्री आंकड़े भी भारतीय बाजार में SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत मांग को दिखाते हैं। Toyota की बिक्री में Innova Hycross और Urban Cruiser Hyryder जैसे मॉडल अहम योगदान दे रहे हैं।

Hyundai की घरेलू बिक्री अगस्त में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 54,396 यूनिट पहुंची, जिसमें Creta जैसे SUV मॉडल की मजबूत मौजूदगी है।

वहीं, Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 59 प्रतिशत बढ़ी और कंपनी की EV बिक्री भी लगभग दोगुनी रही। ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ग्राहक अब ऐसी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें SUV जैसा स्पेस, स्टाइल, आराम और आधुनिक फीचर्स मिलें।

बिजनेस यूनिटअगस्त 2026अगस्त 2025ग्रोथ
PV Domestic65,25341,00159%
PV IB2,5002,3148%
PV Total (includes EV)67,75343,31556%
EV IB + Domestic16,5498,54094%

Seltos और Sonet बढ़ा रहे किआ की बिक्री

Kia की SUV बिक्री की बात करें तो कंपनी के लिए Seltos और Sonet सबसे अहम मॉडल बने हुए हैं। अगस्त 2026 में Kia की कुल बिक्री 29,042 यूनिट रही, जो पिछले साल की समान अवधि की 19,608 यूनिट के मुकाबले 48.1 प्रतिशत ज्यादा है। आंकड़े बताते हैं कि किआ के लिए SUV सेगमेंट लगातार मजबूत बना हुआ है और ग्राहकों के बीच इन मॉडलों की मांग कंपनी की कुल बिक्री को रफ्तार दे रही है।

छोटी कारों की जगह SUV क्यों पसंद कर रहे हैं लोग?

SUV की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे केवल एक वजह नहीं है। इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है कि भारतीय ग्राहक अब कार को केवल एक जगह से दूसरी जगह जाने के साधन के रूप में नहीं देखते। कार अब आराम, सुरक्षा, स्टाइल, फीचर्स और परिवार की जरूरतों से भी जुड़ गई है।

SUV इन सभी जरूरतों को एक साथ पूरा करने की कोशिश करती हैं। खासकर कॉम्पैक्ट SUV ने इस बदलाव को और तेज किया है। पहले बड़ी SUV खरीदने के लिए काफी ज्यादा बजट चाहिए होता था। लेकिन अब बाजार में ऐसी कई कॉम्पैक्ट SUV मौजूद हैं, जिनकी कीमत और आकार दोनों आम परिवार की जरूरत के हिसाब से हैं।

यही वजह है कि जिन लोगों के सामने पहले हैचबैक खरीदने का विकल्प होता था, वे अब थोड़े ज्यादा बजट में SUV खरीदने पर विचार कर रहे हैं।

ज्यादा ऊंची सीटिंग से मिलता है अलग कंफर्ट

SUV में सबसे बड़ा अंतर उसकी बैठने की पोजिशन का होता है। छोटी हैचबैक के मुकाबले SUV में ड्राइवर और यात्रियों को थोड़ी ऊंची सीटिंग मिलती है। इससे सड़क पर आगे का दृश्य ज्यादा खुला महसूस होता है। खासकर लंबे सफर के दौरान कई लोगों को ऊंची सीटिंग पोजिशन ज्यादा आरामदायक लगती है।

खासकर बुजुर्ग यात्रियों और ऐसे परिवारों के लिए भी एसयूवी की यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होती है, जिन्हें बहुत नीचे बैठने वाली कार में बैठने या बाहर निकलने में परेशानी होती है।

खराब सड़कों पर भी SUV का भरोसा

इसके अलावा, भारत में हर सड़क एक जैसी नहीं है। बड़े शहरों में अच्छी सड़कें हैं तो कई जगह गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और खराब रास्ते भी देखने को मिलते हैं। एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस छोटी कारों के मुकाबले ज्यादा होने की वजह से ऊबड़-खाबड़ रास्तों, बड़े स्पीड ब्रेकर या खराब सड़कों के लिए इसे ज्यादा सुविधाजनक माना जाता है।

यही कारण है कि SUV केवल शहरों तक सीमित नहीं रह गई हैं। लोग इन्हें हाईवे, पहाड़ी इलाकों और लंबे रोड ट्रिप के लिए भी पसंद कर रहे हैं।

परिवार के लिए ज्यादा जगह

भारतीय परिवारों की जरूरतें भी SUV की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह हैं। परिवार के साथ यात्रा करते समय यात्रियों के लिए ज्यादा जगह और सामान रखने की सुविधा काफी मायने रखती है।

कई SUV में पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा लेगरूम और हेडरूम मिलता है। इसके अलावा बूट स्पेस भी मायने रखता है। वीकेंड ट्रिप, छुट्टियों या परिवार के साथ लंबी यात्रा के दौरान बैग और दूसरे सामान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में SUV की बड़ी बॉडी और ज्यादा स्पेस ग्राहक को भाता है।

फीचर्स के मामले में भी SUV आगे

आज की SUV सिर्फ बड़ी बॉडी वाली कार नहीं हैं। कंपनियां इनमें कई आधुनिक फीचर्स दे रही हैं। बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई दूसरे फीचर्स अब SUV सेगमेंट में देखने को मिलते हैं। ग्राहक अपनी कार में ज्यादा सुविधा और तकनीक चाहता है। SUV में इन फीचर्स का पैकेज मिलने से भी इनकी मांग बढ़ी है।

सुरक्षा को लेकर भी बदल रही है सोच

कार खरीदने वाले ग्राहक अब सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी सिस्टम, कैमरा, सेंसर और मजबूत बॉडी जैसी चीजों पर भी ध्यान दिया जाता है। ग्राहकों के बीच SUV की मजबूत और बड़ी बॉडी को लेकर इसके सुरक्षित होने की धारणा बनी है। यह भी इसकी लोकप्रियता में योगदान देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here