अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं और लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो EMI तय करने से पहले यह जरूर जान लें कि कैसे लंबे समय की EMI के साथ कार चलाना जेब को दोहरी चपत है।Car Loan and EMI Option : नई कार खरीदते समय सबसे पहले नजर जाती है उसकी कीमत और फिर EMI पर। यही वह जगह है जहां कई खरीदार गलती कर बैठते हैं। बैंक या फाइनेंस कंपनी अगर कम EMI दिखा दे, तो कार बजट में आसानी से फिट होती नजर आती है, लेकिन इस कम EMI के पीछे लोन की लंबी अवधि छिपी होती है। यानी हर महीने जेब से कम पैसा जाएगा, लेकिन कई साल तक भुगतान करना होगा और आखिर में ब्याज के रूप में काफी ज्यादा रकम निकलती है। यही वजह है कि कार लोन का फैसला सिर्फ इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि हर महीने कितनी EMI देनी है? असली सवाल यह है कि कार के लिए कुल कितना पैसा चुकाना पड़ेगा और कितने समय तक कर्ज सिर पर रहेगा।
लंबी EMI का पहला नुकसान- ज्यादा ब्याज
मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी की सालाना ब्याज दर पर लिया। यह सिर्फ समझाने के लिए एक उदाहरण है; वास्तविक दर बैंक, आपकी क्रेडिट प्रोफाइल और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगी। अगर यही 10 लाख रुपये का लोन 3 साल के लिए लिया जाए तो EMI करीब 31,800 रुपये होगी। तीन साल में कुल भुगतान करीब 11.45 लाख रुपये बैठेगा, यानी ब्याज करीब 1.45 लाख रुपये। अब यही लोन 5 साल के लिए लें तो EMI घटकर करीब 20,800 रुपये रह जाती है। देखने में यह काफी राहत देने वाली रकम है। लेकिन पांच साल में कुल भुगतान करीब 12.46 लाख रुपये होगा और ब्याज करीब 2.46 लाख रुपये पहुंच जाएगा। सात साल की अवधि में EMI करीब 16,100 रुपये तक आ सकती है। लेकिन कुल भुगतान करीब 13.51 लाख रुपये और ब्याज करीब 3.51 लाख रुपये हो जाएगा।
घटती EMI , बढ़ता ब्याज
इस उदाहरण में 3 साल की जगह 7 साल का लोन लेने पर EMI करीब 15,700 रुपये कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज करीब 2.07 लाख रुपये ज्यादा चुकाना पड़ता है।
recommended byदूसरा नुकसान कार की घटती कीमत
कार कोई ऐसी संपत्ति नहीं है, जिसकी कीमत समय के साथ लगातार बढ़ती जाए। आम तौर पर कार की रीसेल वैल्यू उम्र, मॉडल, किलोमीटर, हालत और बाजार की मांग के साथ घटती जाती है। यहीं लंबी अवधि का कार लोन दूसरी समस्या पैदा करता है। मान लीजिए आपने नई कार खरीदने के बाद सात साल का लोन लिया। कुछ साल बाद कार की कीमत काफी कम हो चुकी होगी, लेकिन आपका लोन अभी भी चल रहा हो सकता है। यानी जिस चीज की कीमत लगातार घट रही है, उसके लिए आप लगातार EMI चुका रहे हैं।
रीसेल में समझ आती है मुश्किल
लंबे लोन की असल मुश्किल तब आती है, जब आपको उस कार को बेचना होता है। मान लीजिए तीसरे या चौथे साल में आप कार बेचकर नई कार लेना चाहते हैं। तब आपको पहले यह देखना होगा कि पुराने लोन में कितना बकाया बचा है और कार की बाजार कीमत कितनी है। अक्सर ऐसे मामलों में कार का लोन कार की बाजार कीमत से ज्यादा बकाया रहता है, जिसके चलते कार को बेचने पर हाथ में या तो कुछ भी नहीं आता है, या फिर बहुत ही कम रकम मिलती है। अगर कार बेचने की कीमत लोन की बकाया रकम से कम रहती है, तो बेचने से पहले लोन बंद करने के लिए आपको अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा भी लगाना पड़ता है। यही वजह है कि बहुत लंबी अवधि का लोन डबल घाटे का सौदा बन सकता है।
क्या है सबसे अच्छा तरीका?
कार खरीदने वाले लोग अक्सर शोरूम या ऑनलाइन कैलकुलेटर पर तीन आंकड़े देखते हैं। डाउन पेमेंट, ब्याज दर और EMI। लेकिन चौथा और सबसे जरूरी आंकड़ा होता है कुल भुगतान। सामान्य तौर पर सबसे अच्छा तरीका तो यही है कि न्यूनतम अवधि की EMI के साथ कार खरीदें। लेकिन, लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए अगर EMI छोटी रखनी है, तो लगातार बचत करें और बीच-बीच में पार्ट पेमेंट जरूर करें। इसके अलावा जब लोन लें, तो फोरक्लोजर और पार्ट पेमेंट से जुड़ी शर्तों पर बैंक से बात जरूर करें। ऐसे बैंक से ही लोन लें, जो ये दोनों सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और भुगतान के देता है।

All-in-One PC Media Suite: Hollywood Video, Pro Design & AI Writer For $5.99/yr

2000s Beauty Is Back — And One Trend Is Especially Unexpected

राजेश खन्ना की मोहब्बत और लाखों चाहने वालों की अनसुनी कहानी!
| लोन अवधि | हर महीने EMI | कुल भुगतान | कुल ब्याज |
|---|---|---|---|
| 3 साल | ₹31,800 | ₹11.45 लाख | ₹1.45 लाख |
| 5 साल | ₹20,800 | ₹12.46 लाख | ₹2.46 लाख |
| 7 साल | ₹16,100 | ₹13.51 लाख | ₹3.51 लाख |
दूसरा नुकसान कार की घटती कीमत
कार कोई ऐसी संपत्ति नहीं है, जिसकी कीमत समय के साथ लगातार बढ़ती जाए। आम तौर पर कार की रीसेल वैल्यू उम्र, मॉडल, किलोमीटर, हालत और बाजार की मांग के साथ घटती जाती है। यहीं लंबी अवधि का कार लोन दूसरी समस्या पैदा करता है। मान लीजिए आपने नई कार खरीदने के बाद सात साल का लोन लिया। कुछ साल बाद कार की कीमत काफी कम हो चुकी होगी, लेकिन आपका लोन अभी भी चल रहा हो सकता है। यानी जिस चीज की कीमत लगातार घट रही है, उसके लिए आप लगातार EMI चुका रहे हैं।
रीसेल में समझ आती है मुश्किल
लंबे लोन की असल मुश्किल तब आती है, जब आपको उस कार को बेचना होता है। मान लीजिए तीसरे या चौथे साल में आप कार बेचकर नई कार लेना चाहते हैं। तब आपको पहले यह देखना होगा कि पुराने लोन में कितना बकाया बचा है और कार की बाजार कीमत कितनी है। अक्सर ऐसे मामलों में कार का लोन कार की बाजार कीमत से ज्यादा बकाया रहता है, जिसके चलते कार को बेचने पर हाथ में या तो कुछ भी नहीं आता है, या फिर बहुत ही कम रकम मिलती है। अगर कार बेचने की कीमत लोन की बकाया रकम से कम रहती है, तो बेचने से पहले लोन बंद करने के लिए आपको अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा भी लगाना पड़ता है। यही वजह है कि बहुत लंबी अवधि का लोन डबल घाटे का सौदा बन सकता है।
क्या है सबसे अच्छा तरीका?
कार खरीदने वाले लोग अक्सर शोरूम या ऑनलाइन कैलकुलेटर पर तीन आंकड़े देखते हैं। डाउन पेमेंट, ब्याज दर और EMI। लेकिन चौथा और सबसे जरूरी आंकड़ा होता है कुल भुगतान। सामान्य तौर पर सबसे अच्छा तरीका तो यही है कि न्यूनतम अवधि की EMI के साथ कार खरीदें। लेकिन, लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए अगर EMI छोटी रखनी है, तो लगातार बचत करें और बीच-बीच में पार्ट पेमेंट जरूर करें। इसके अलावा जब लोन लें, तो फोरक्लोजर और पार्ट पेमेंट से जुड़ी शर्तों पर बैंक से बात जरूर करें। ऐसे बैंक से ही लोन लें, जो ये दोनों सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और भुगतान के देता है।
लेटेस्ट न्यूज
गाजियाबाद में हिंडन बैराज ब्रिज बंद, एक महीने तक बढ़ेगी परेशानी; जानें वैकल्पिक रूट
‘मुझे उसके बैग में Con**m मिला’ Charu Asopa ने प्रेग्नेंसी में राजीव सेन पर लगाया था धोखा देने का आरोप
Delhi News: कालिंदी कुंज में मिली राहत तो अब महारानी बाग बना जाम का नया ठिकाना, DND और रिंग रोड पर बढ़ा 1 लाख वाहनों का दबाव
‘लीगल कॉकरोच’ कहकर वकीलों से मारपीट का मामला, सुप्रीम कोर्ट का जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाएं
इस जन्माष्टमी अपने बच्चे को दें भगवान कृष्ण से जुड़े ये यूनीक नाम
Credit Card का Interest-Free Period कैसे करता है काम? समझें पूरा गणित
Viral Video: ‘एक दांत के 2.37 लाख रुपये’ अमेरिका में NRI को मिला ऐसा मेडिकल बिल, देखकर दंग रह गए लोग
SBI सैलरी अकाउंट होल्डर्स को झटका: दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने के बदल गए नियम, फ्री लिमिट घटकर हुई आधी

यतींद्र लवानियाauthor
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।और पढ़ें
End of Article
प्रमोटेड कंटेंट

पुरुषों को सुडौल महिलाएं क्यों लगती हैं आकर्षक?

9 Celebrity Interviews We’ll Never Forget

7 Scenes Actors Flat-Out Refused To Film

ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक के ये पल हर फैन को चौंका देंगे!

स्मिता पाटिल: आज भी क्यों याद की जाती हैं ये महान अभिनेत्री?

पूजा भट्ट ने पिता महेश को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Mirzapur की एडवांस बुकिंग हुई उम्मीदों से बेहतर, ओपनिंग-डे पर 30 करोड़ पार पहुंचेगी कमाई

देशभक्ति का जोश जगाएंगे बॉलीवुड के ये 5 यादगार डायलॉग

कनॉट प्लेस को व्हीकल-फ्री करने की तैयारी? मार्केट एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- कारोबार प…

तो स्मिता पाटिल की मृत्यु के पीछे का असली कारण ये था

10 सेलेब कपल्स जिनके बीच है हैरान कर देने वाला एज गैप

इन कलाकारों ने नफरत के बावजूद ऑनस्क्रीन रोमांस से रच दिया इतिहास

राजेश खन्ना की मोहब्बत और लाखों चाहने वालों की अनसुनी कहानी!

जब कैमरे ने दिखाया वो, जो किसी ने नहीं देखा था!

Wrinkles Vs Vaseline: Miracle Fix Or Myth?

What If Titanoboa Still Slithered Across The Earth Today?

These ’80s Screen Queens Still Leave Modern Stars Speechless

They Found Something Under Stone That Changes History

See Why You Should Start A Habit Of Chewing Cloves Everyday
Subscribe to our daily Newsletter!Submit
संबंधित खबरें
बारिश के दिनों में Car के अंदर क्यों आने लगती है अजीब-सी बदबू? जानिए इसके कारण
अचानक गिर गया है बाइक का माइलेज? इन 6 चीजों को करें पहले चेकछोटी कारों से SUV की ओर बढ़ रहा है भारतीयों का रुझान, क्यों लोगों को भा रही बड़ी गाड़ियांअगस्त में जमकर बिकी कारें, ऑटो बाजार में 35% की तेजीसितंबर में घर लाने जा रहे एक नई कार? सिर्फ EMI मत देखिए, इन छिपे हुए खर्चों का भी बना लें बजट
Top Searches
- बहुला चौथ – भूखे बछड़े के लिए शेर के सामने लौटी थी बहुला गाय
- कजरी तीज व्रत कथा पूजा के समय पढ़ें सत्तू और ब्राह्मण दंपति की यह कहानी
Featured
- Bigg Boss 20 ग्रैंड प्रीमियर से पहले लीक हुई घर की पहली झलक
- सेंसेक्स टुडे 31-08-2026: Sensex 288 और Nifty 121 अंक फिसला
Top Trends
- नेपाल बाढ़ में बाल-बाल बचे 43 कैलाश यात्री
- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में हुईं Gaurav Khanna की वापसी
Top Picks
- अगले 14 घंटे दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट की मार्कशीट
Company
- About Us
- Contact Us
- Advertise with us
- Regulatory
- Terms & Conditions
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Complaint Redressal
© 2026 Times Horizon Private Limited