राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर पुलिस की कठिन शर्तें, जगह के लिए कांग्रेस से आईडीए ने चार लाख रुपए और मांगे

0

Indore Chhatron Ki Gunj: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने कुछ कठिन शर्तें रखी हैं। साथ ही इसका पालन करना होगा। इसके साथ ही आईडीए ने चार लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की है। आईडीए का कहना है कि निर्धारित तिथि से पहले से वहां काम चल रहा है।इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जमीन की अस्थायी लीज के एवज में 10.08 लाख रुपये जमा कराने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने कांग्रेस को करीब चार लाख रुपये और चुकाने को कहा है। आईडीए अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है14 सितंबर से कर रहे हैं जगह का इस्तेमाल

आईडीए राज्य सरकार के तहत आता है। इस निकाय द्वारा शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नाम जारी पत्र में कहा गया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 17 से 19 सितंबर तक 12,000 वर्ग मीटर भूमि अस्थायी लीज पर आवंटित की गई है, लेकिन स्थल निरीक्षण से पता चला है कि कांग्रेस द्वारा इसमें से 4,800 वर्ग मीटर जमीन का इस्तेमाल 14 सितंबर से किया जा रहा है।

चार लाख रुपए और चुकाने को कहा

आईडीए ने इसके एवज में कांग्रेस को तीन दिन के लीज शुल्क के रूप में 4.03 लाख रुपये और चुकाने को कहा है। इससे पहले, कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने करीब 12,000 वर्ग मीटर में फैले मैदान की 17 से 19 सितंबर तक तीन दिन की अस्थायी लीज के लिए आईडीए के खाते में 10.08 लाख रुपये जमा कराए थेकार्यक्रम का विरोध नहीं

राकेश सिंह यादव ने यह भी कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक कार्यक्रम के विरोध का नहीं, बल्कि शासकीय भूमि के उपयोग के बदले निर्धारित राजस्व की वसूली का है।

बीजेपी का है प्रेशर

उधर, शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आईडीए की अतिरिक्त राशि की मांग पर आपत्ति जताई और इसे भाजपा नेताओं के कथित दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्तारूढ़ दल के नेताओं की कठपुतली बना हुआ है।कठिन शर्तों के साथ इजाजत

वहीं, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने उन्हें कठिन शर्तों के साथ इजाजत दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

  • कार्यक्रम स्थल की 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो
  • छह प्रवेश और आठ निकास द्वार हो
  • दो हजार की क्षमता वाले सेक्टरों में भीड़ का विभाजन हो
  • 1500 स्वंयसेवर हो, इनमें 500 महिलाएं हो
  • मंच के सामने खाली 25-30 फीट का खाली डी-एरिया हो
  • दो डॉक्टर, 4 पैरामेडिक और चार एंबुलेंस की व्यवस्था हो
  • ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा, रात 10 बजे तक साउंड की अनुमति
  • पंडाल अग्निरोधी और 20 फीट ऊंचा हो
  • सभी अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा प्रमाण पत्र देने होंगे
  • मंच पर बैठने वाले लोगों की सूची 24 घंटे पहले देने होगी
  • डी-एरिया में गुरुवार शाम छह बजे के बाद काम नहीं होंगे

स्टेडियम में नहीं मिली अनुमति

कांग्रेस ने पहले शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गांधी का कार्यक्रम 12 सितंबर को आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश के तहत यह स्टेडियम सिर्फ खेलकूद या राज्यस्तरीय शासकीय आयोजनों के लिए ही दिया जा सकता है। इसके बाद कांग्रेस ने आयोजन की तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी थी और रीजनल पार्क के सामने स्थित जमीन के लिए आवेदन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here