‘चौपट कर देंगे तुम्हारा कारोबार, हर महीने चाहिए 200000 रुपए’, CBI ने CGST अफसर को किया गिरफ्तार, घर से मिले 72.50 लाख रुपए कैश

0

CBI Arrests CGST officer: भोपाल से सीबीआई ने सीजीएसटी के अफसर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके घर से 72 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार अफसर स्क्रैप कारोबारी से हर महीने दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। सीबीआई उसकी अचल संपत्तियों की जांच कर रही है।भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी के एक अधिकारी को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही अफसर के अन्य ठिकानों से 72 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। वह स्क्रैप कारोबारी से हर महीने रिश्वत की मांग कर रहा था।सीजीएसटी अफसर के खिलाफ केस दर्ज

सीबीआई के अनुसार, निवारक शाखा (मुख्यालय) में तैनात अधीक्षक राजेश कुमार के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। वहीं, आरोपों के अनुसार राजेश कुमार पर भोपाल की एक कंपनी के मालिक से हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बयान के मुताबिक, सीबीआई ने जाल बिछाकर कुमार को दो लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के कबाड़ कारोबार में बाधा नहीं डालने और कबाड़ सामग्री ले जाने वाले वाहनों को नहीं रोकने के बदले रिश्वत मांगी थी।कारोबार कर देंगे चौपट

दरअसल, आरोपी अधिकारी के खिलाफ मंडीदीप के स्क्रैप कारोबारी मुबीन खान ने नौ अक्टूबर को सीबीआई में शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि सीजीएसटी अफसर राजेश कुमार ने ई-बिल न होने की बात कहकर इंदौर से भोपाल आ रहे उनके वाहन को रोका था। साथ ही मंडीदीप स्थित गोदाम पर छापेमारी कर रात में 11 लाख रुपए वसूले और कहा कि कारोबार को चौपट कर देंगे।

हर महीने दो लाख रुपए की मांग

इसके बाद भोपाल स्थित एक कॉपी हाउस में अधिकारी ने बुलाया। साथ ही कहा कि कारोबार बिना रोक-टोक के चलते रहे, इसके लिए हर महीने तुम्हें 2 लाख रुपए देने होंगे। मासिक रिश्वत हर महीने 10 तारीख को चाहिए। कारोबारी ने परेशान होकर सीबीआई में शिकायत की और अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

72 लाख रुपए कैश मिले

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के भोपाल और कानपुर के घर में छापेमारी की है। यहां से 72 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। इसके अलावे अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here